आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार रेलवे ने आयु सीमा के नियमों में बदलाव किया है। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसके तहत उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
यदि आप भी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपको इससे संबंधित सभी जानकारी अवश्य पता होनी चाहिए। आवेदन पत्र भरने से पहले पूरी जानकारी लेना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या न हो।
इस लेख में हम आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 से जुड़ी सभी अहम जानकारियां साझा करेंगे। इसमें आप जानेंगे इस भर्ती की शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण विवरण। तो आइए, आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से समझते हैं, जो आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
RRB Group D Vacancy Online Apply Form
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार पात्र माने गए हैं। पहले आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य था, लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है। जिन उम्मीदवारों के पास आईटीआई डिप्लोमा या एनएएसी प्रमाणपत्र नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आयु सीमा को लेकर बदलाव किए हैं। आयु की गणना पहले 1 जुलाई 2025 से होनी थी, लेकिन अब इसे 1 जनवरी 2025 कर दिया गया है। इस अभियान के तहत कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती से जुड़ी मुख्य तिथियां
आपको जानकारी दे दें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तय की गई है। इसके बाद, उम्मीदवार 23 फरवरी से 24 फरवरी तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को अपने आवेदन पत्र में संशोधन करना हो, तो इसके लिए 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। ध्यान दें कि 6 मार्च 2025 के बाद किसी भी उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि उम्मीदवार निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता पूरी करते हों:
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विद्यालय से दसवीं कक्षा पास की हो।
- पहले इस भर्ती के लिए आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।
- शिक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना को अवश्य पढ़ें।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नलिखित होनी चाहिए:
- आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- आयु सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य देखें।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है:
- पीडब्ल्यूडी, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ट्रांसजेंडर, और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है।
- अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये होगा।
- लिखित परीक्षा में सफल होने पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पूरा आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा।
- जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा के बाद 400 रुपये वापस किए जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में निर्धारित वेतन
रेलवे भर्ती बोर्ड जिन उम्मीदवारों को ग्रुप डी पदों पर चयनित करेगा, उन्हें हर महीने वेतन दिया जाएगा। जानकारी के तौर पर बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों को प्रति माह 18,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। यदि आप आरआरबी ग्रुप डी पद के वेतन के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आप इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। विज्ञापन में आपको सभी विवरण प्राप्त हो जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया
यदि आप रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो आपको चयन प्रक्रिया के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। आपको जानकारी दे दें कि इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चुना जाएगा।
यहां हम आपको यह भी बता दें कि लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली रखी जाएगी। इसके तहत गलत जवाब देने पर आपके 1/3 अंक कट जाएंगे। नकारात्मक अंकन से बचने हेतु आपको अपनी परीक्षा बहुत ध्यान से देनी होगी।
Check Website: https://www.rrbapply.gov.in/